फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेशीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 12 दिसंबर को प्रयागराज में होगा। इसे लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आज बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 13 को सुबह 10 बजे से होंगे। वहीं एलीट सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक मेरठ में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल कल दोपहर 3 बजे से होंगे व मंडलीय ट्रायल 14 को सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक रायबरेली में होगा। इसे लेकर जिले के ट्रायल 16 को सुबह 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 17 को सुबह 10 बजे ये कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 जनवरी तक झांसी में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से वह मंडल के ट्रायल 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें