फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिवक्ता का बिना हेलमेट कार चलाने का नोएडा में कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के साकेत निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार त्यागी की कार का आठ माह पूर्व नाेएडा में ऑनलाइन चालान कटा। मंगलवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें व्हाट्सएप पर चालान भेजा। चालान का कारण बिना हेलमेट के वाहन चलाना अंकित है। इसमें फोटो किसी स्कूटी सवार का है।
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना है कि असामाजिक तत्व दूसरे शहरों के वाहनों के नंबर अपने वाहनों पर लगाकर घूम रहे हैं और यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। जो चालान उन्हें नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजा गया है, उस पर तिथि 17 मार्च 2024 अंकित है। चालान पर उनकी कार का नंबर सही लिखा है और वाहन की श्रेणी मोटर कार (एमवी) भी सही लिखा है। साथ ही उल्लंघन स्थल नोएडा का पाथवे स्कूल दिखाया गया है। कार का चालान हेलमेट के उल्लंघन में कैसे काटा जा सकता है।
सहयोग सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य एडवोकेट का कहना है कि ऑनलाइन चालान जारी करते समय ट्रैफिक पुलिस को सोचना चाहिए कि जब चालान पर जब वाहन की श्रेणी मोटर कार दिखा रही है तो हेलमेट का चालान कैसे काटा जा सकता है। पुलिस को ऐसे अपराधिक तत्वों की पकड़-धकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए, जो दूसरों की वाहन प्लेट लगाकर घूम रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें