फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन पूरा, आज से संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन पूरा, आज से संचालन
विज्ञापन

मेरठ। शहरी क्षेत्र में संचालन के लिए मिलीं ईको फ्रैंडली इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन रविवार को पूरा हो गया। सोमवार से बसों का संचालन तीन रूटों पर शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि फरवरी के आखिर तक बाकी 45 बसें भी मिल जाएंगी। शहरी विकास विभाग ने शहर में चलने के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति दी है। 6 जनवरी को मिली पांच बसों का पंजीकरण कराने के बाद रविवार को तीन रूटों पर ट्रायल रन किया गया।
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी केके शर्मा ने बताया कि न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये होगा। किराया प्रति तीन किमी पर पांच रुपये के गुणांक में बढ़ता जाएगा। रविवार को लोहियानगर से मोदीनगर और मोदीपुरम तक ट्रायल रन किया गया, जिसमें सभी बसें पास हो गईं।
विज्ञापन

तीन रूटों पर बसें चलेंगी। लोहियानगर से मोदीपुरम स्थित एटूजेड कालोनी तक दो बस और लोहियानगर से बिजली बंबा बाईपास होते हुए मोदीनगर तक दो बसों का संचालन होगा। लोहियानगर से बेगमपुल, सिटी स्टेशन होते हुए लखवाया तक एक बस चलेगी।
विज्ञापन

लोहियानगर बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। यहां लगे 12 चार्जिंग डिवाइस पर बसों को चार्ज किया जाएगा। चार्जिंग कंपनी अधिकारियों का दावा है कि एक घंटे की चार्जिंग पर बस 125 से 130 किमी तक का सफर तय करेगी। बसों की अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है, हालांकि बसों को शहर में चलाने के लिए स्पीड गवर्नर लगाया है, जिसके चलते इन्हें 80 किमी प्रतिघंटा की गति से ज्यादा नहीं चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें