फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लॉट लेने को जबरदस्त रुझान, हर योजना में आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की संपत्तियों में लगातार लोगों का रुझान बढ़ रहा है। मेडा की ओर से विभिन्न संपत्तियों के लिए खोले गए पंजीकरण में बंपर आवेदन आए हैं। पहले दो नवंबर तक आवेदन की तिथि थी जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। इसमें अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के साथ ही दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए निकाले गए 568 प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए। इनमें एक प्लॉट के सापेक्ष पंद्रह गुना तक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन

मेडा ने 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन खोले थे। इसके तहत गंगानगर योजना में जहां 300 के करीब प्लॉट है तो वहीं शताब्दीनगर में करीब 400 प्लॉट एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी श्रेणी में है। एक परिवार में चार सदस्य के औसत के हिसाब से करीब छह हजार लोगों के घर की जरूरत पूरी होगी। इनमें ईडब्ल्यूएस व एलआईजी प्लॉट के लिए ई-लॉटरी होगी। इनमें एमआईजी व एचआईजी के लिए नीलामी हो चुकी है।
इसके तहत श्रद्धापुरी में 101 वर्ग मीटर का प्लॉट एक करोड़ 17 लाख में बिका था, यहां रिवर्ज मूल्य 27 हजार 500 रुपये रखा गया था। ऐसे ही गंगानगर में आवासीय प्लॉट की बोली रिजर्व मूल्य 21450 रुपये थ, जिसकी बोली 86 हजार 165 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंची थी। यह प्लॉट करीब दो करोड़ में बिका था। अब जरूरतमंद लोगों ने एलआईजी और ईडब्लूएस प्लॉट के लिए भारी संख्या में आवेदन किए हैं। अफसरों के मुताबिक पांडवनगर में सबसे ज्यादा दर थी। यहां 109 प्लॉट थे, जिसके लिए बारह गुना से भी अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे ही गंगानगर, शताब्दीनगर, लोहियानगर में भी प्रति प्लॉट दस से पंद्रह गुना तक आवेदन आए हैं। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि काफी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसी महीने ड्रा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडब्लूएस कुल 78
पल्लवपुरम में 10 सैनिक विहार में 47
पांडवनगर में 21

एलआईजी कुल 490
पल्लवपुरम एम पॉकेट में 28
गंगानगर एल पॉकेट में 15
ओ पॉकेट में 46
एक्स पॉकेट में 38
सैनिक विहार बी पॉकेट में 24
सी-पॉकेट में 36
पांडवनगर डी-पॉकेट में 109
ई-पॉकेट में 4
डा. राम मनोहर लोहिया नगर के सी-पॉकेट में 16
एल-पॉकेट में 26
एम पॉकेट में 20
शताब्दीनगर सेक्टर 4-सी-ए में 17
4 सी-बी में 11
4सी-सी में 81
4सी-ई में 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें