सांसद अरुण गोविल ने क्या कहा
पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हमें इनकी रक्षा और सेवा करनी चाहिए, जैसे हम अपने परिवार की करते हैं। पेड़ों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए वृक्ष लगाना और उनका पालन पोषण करना अत्यंत जरूरी है। सांसद ने क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए आम जनता से भी वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और संरक्षण की अपील की।
कार्यक्रम में शामिल रहे
इस आयोजन में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया के साथ-साथ प्रियांशु, मुस्कान, आदित्य, मयंक, किरन, आयुषी, हिमांशु और रक्षिता जैसे युवा सदस्य भी मौजूद रहे।