फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक पौधा मां के नाम थीम पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कि
विज्ञापन
सरधना। नगर स्थित केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक पौधा मां के नाम थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वन रेंजर परमेंद्र सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे। स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। मुख्य आकर्षण ब्रांड एंबेसडर एवं जादूगर वी. सम्राट रहे। उन्होंने अपने जादुई करतबों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। साथ ही पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें