फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
दौराला - दौराला गन्ना समिति में मौजूद अधिकारी और किसान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को गन्ना विकास समिति दौराला में सामाजिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ गन्ना विकास समिति दौराला के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह उर्फ भोलू और समिति के संचालक हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न क्षेत्रीय बैंकों और आईएफएफसी के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता, प्रीमियम, आवेदन प्रक्रिया और योजना से मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं से जुड़कर किसान और उनके परिवार आकस्मिक दुर्घटना, मृत्यु तथा वृद्धावस्था जैसी परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें आवश्यक दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर सिंह, समिति सचिव प्रदीप कुमार, चीनी मिल प्रतिनिधि जेपी तोमर, अभिषेक तोमर, बबलू जटौली आदि मौजूद रहे।

दौराला - दौराला गन्ना समिति में मौजूद अधिकारी और किसान। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें