सहारनपुर में आज सुबह सड़क हादसे में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलने पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में कलसिया-उसंड़ सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचल दिया। इनमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद डंपर को उसका चालक मौके पर छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब 8 बजे गांव रुहालका से आगे दबकौरा गांव के अड्डे पर हुआ। गांव दबकौरा निवासी अजीम (16) पुत्र इनाम व आसिफ (14) पुत्र अदनान बाइक पर खेत में काम कर रहे घरवालों को चाय देने के लिए आए थे। जब वह लौट रहे थे, तो सहारनपुर की तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया।
हादसे में अजीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने के लिए उठाने लगी, लेकिन हादसे से गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।