मवाना। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्रांसलेम एकेडमी मवाना के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
ट्रांसलम एकेडमी के तीरंदाजों ने अंडर-10 वर्ग में कक्षा 5 (पर्ल) की छात्रा यश्विनी ने स्वर्णिम निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं इसी कक्षा की मान्या पाल ने कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा 11 (मानविकी) की दीक्षिका ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक और अवनि ने कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी, जहां कक्षा 9 (पर्ल) के शौर्य तोमर ने रजत पदक और कक्षा 10 (पर्ल) के नमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा जूनियर अंडर-21 वर्ग में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए कक्षा 11 की अवनि ने स्वर्ण पदक और कक्षा 10 के नमन ने कांस्य पदक जीतकर दोहरे पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर ट्रांसलम एकेडमी के चेयरमैन सीमांत जैन, प्रधानाचार्य धीरज आर्य, विद्यालय परिवार और प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक देवेश की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।