फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में विराज ने जीते दो कांस्य पदक

विज्ञापन
मोदीपुरम - विराज, निशानेबाजी में पदक जीतने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। लोइया गांव निवासी और भारतीय सेना के निशानेबाज विराज सिंह ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर और 25 मीटर शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर जिला, प्रदेश और भारतीय सेना का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

विराज सिंह पुत्र जयवीर सिंह लंबे समय से निशानेबाजी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। परिजनों ने कहा कि विराज ने अपनी मेहनत और लगन से लगातार देश, प्रदेश और भारतीय सेना के लिए पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। परिजनों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विराज आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें