फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ चुंगी पर मंगलामुखी की पिटाई, हंगामे पर पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने दो आरोपियों का किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ मंगलामुखी ने कथित दो मंगलामुखी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपी लोहिया नगर निवासी सोनिया व संजना को पकड़ा। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हापुड़ चुंगी पर मंगलवार दोपहर कथित दो मंगलामुखी सड़क पर घूमकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष से पांच मंगलामुखी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के बची कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी सोनिया व संजना ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ने कथित मंगलामुखी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। मगर मंगलामुखी ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें