फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जागृति विहार में फुंका ट्रांसफार्मर, 11 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 04 Aug 2023 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर 6 में ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में 11 घंटे तक बिजली गुल रही। विभाग की ओर से दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन वह भी फुुंक गया। इसके बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाकर रात दस बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। वहीं परतापुर में 33 केवी की लाइन में फाल्ट के चलते सूर्यपुरम, माधवपुरम, देव लोक कालोनी समेत कई इलाकों में सुबह के समय बिजली नहीं रही। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जागृति विहार सेक्टर 6 में पानी की टंकी के पास रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे फुंक गया। ज्यादा लोड होने से यहां कम वोल्टेज की समस्या रहती है। ट्रांसफार्मर डैमेज होने के बाद कर्मचारियों ने उसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई लेकिन बताया जाता है कि अधिकारियों के बैठक में व्यस्त होने के चलते शाम तक भी ट्रांसफार्मर की मंजूरी पर हस्ताक्षर नहीं हुए। इस दौरान लोगाें के घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए और भयंकर गर्मी में लोगों को सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। शाम चार बजे तक पानी की सप्लाई नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात सात बजे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया लेकिन ज्यादा लोड होने से वह भी फुंक गया। इसके बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाकर रात दस बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सकी सकी।
विज्ञापन

वही परतापुर में 33 केवी की लाइन में सुबह के समय फाल्ट होने से माधवपुरम, सूर्यपुरम आदि क्षेत्रों में 4 घंटे तक बिजली गुल रही, जिस कारण उपभोक्ता परेशान रहे। उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिल सका। वहीं शास्त्रीनगर, के ब्लॉक, एल ब्लॉक, मेडिकल, कंकरखेड़ा, विकासपुरी, जाकिर कालोनी, न्यू प्रभात नगर, मंगलपांडे नगर, घंटाघर, खैर नगर, छतरी वाला पीर, अहमद नगर आदि क्षेत्रों में बिजली बार-बार आती जाती रही। इस कारण उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें