फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली पर ट्रेन और बस फुल, बढ़ गई यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..त्यौहार के चलते भैंसाली रोडवेज से अपने गन्तव्ये को जाते यात्री....संवाद
विज्ञापन
- पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नहीं है सीट खाली
विज्ञापन

- मेरठ डिपो, सोहराब गेट और भैसाली डिपो पर दिन भर उमड़ी यात्रियों की भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। होली के त्योहार पर बुधवार को ट्रेन और बसों में सीटें फुल हो गई। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्रियों में अधिकतर लोग पूर्वांचल जाने वाले रहे। आज बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
होली का पूजन आज और रंगों का त्योहार कल है। त्योहार पर रेल यात्रियों ने एक माह पहले से ही ट्रेनों में सीटें बुक करानी शुरू कर दी थी। जिसके कारण ट्रेनें फुल हो गई। इस समय नौचंदी, संगम, राज्यरानी आदि ट्रेनों में सीटें बुक होने के कारण आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ साथ साधारण ट्रेनों में भी यात्रियों को सीटें नहीं मिल रही हैं। अगर भैसाली रोडवेज अड्डे से चलने वाली बसों की बात करें तो यहां से दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड, बागपत, बिजनौर आदि क्षेत्रों के लिए बसें संचालित हैं। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ रही है। जिन लोगों को मेरठ से चलने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है वह दिल्ली और गाजियाबाद से ट्रेन पकड़ने के लिए बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर सोहराब गेट डिपो से गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा समेत पूर्वांचल के कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। अधिक दूरी तय करने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को दिन भर सोहराबगेट डिपो पर यात्रियों की भीड़ रही। सोहराबगेट डिपो प्रभारी आसिफ अली का कहना है कि बुधवार से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को और अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के रहे इंतजाम
होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखकर जीआरपी और आरपीएफ ने सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी। खासकर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर तैनात रहे। इस दौरान यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई। उधर ट्रेन में बैठने को लेकर यात्रियों में आपाधापी न मचे, इसको लेकर जीआरपी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें