फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएएमएस छात्र से लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी बीएएमएस छात्र से लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने युवक को पांच लाख का लोन दिलाने का झांसा दिया था। फाइल चार्ज के नाम पर पीड़ित से 70 हजार ठग लिए। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी मिली। बुधवार को छात्र ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी नसीम खां ने बताया कि उसका बेटा ज़ुबेर बीएएमएस का छात्र है। कुछ दिन पहले जुबेर के मिलने वाले सरधना के मोहल्ला सराय अफगनान निवासी युवक ने उसे पढ़ाई के लिए पांच लाख का लोन दिलाने की बात बताई। लोन के लिए फाइल चार्ज के नाम पर उसने जुबेर से दो किश्तों में अपने खाते में 35-35 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद भी लोन नहीं मिल सका। आरोपी एक-दो दिन में लोन होने की बात कहकर टरकाता रहा। ठगी का अहसास होने पर जुबेर ने लोन लेने से इन्कार कर दिया और अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। साथ की दोबारा रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप कि गांव के अन्य कई और लोगों के साथ भी लोन के नाम पर आरोपी ने ठगी की है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें