- 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर दर्ज की जाएंगी सूचनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत लावड़ के सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण के तीसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनगणना चार्ज अधिकारी सचिन पंवार ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने के साथ बेघर व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इस दौरान जनगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने पर चार्ज अधिकारी सचिन पंवार ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी कर्मचारियों का आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित कार्यों को पूरी गंभीरता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।