फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू, 26 से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंग के शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू, 26 से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में ऑनलाइन पढ़ाई 26 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें सभी पांचों केंद्रों पर तीन-तीन सौ छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़कर कोचिंग ले सकेंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन कोचिंग के लिए प्रशिक्षण दिए जाने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मेरठ में अभ्युदय कोचिंग पांच केंद्रों पर शुरू हुई थी। कोरोना के कारण कोचिंग बंद है। हालात को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराई जा रही है। इसको लेकर शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट टीम ने बृहस्पतिवार से ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट टीम की श्वेता आहूजा तीन दिन तक प्रशिक्षण देंगी। इसके बाद एक साथ तीन सौ विद्यार्थी एक बैच में ऑनलाइन कोचिंग कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को माइक्रोसॉफ्ट टीम द्वारा 76 शिक्षकों को विद्यार्थियों के क्लास रूम बनाना, लाइब्रेरी बनाना, अपना कंटेंट सुरक्षित रखना, होम वर्क देना, मैसेज भेजना सिखाया गया। शिक्षकों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र बनाने के बारे में भी ट्रेनिंग दी गई। कोआर्डिनेटर मेघराज सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, डीएम के. बालाजी, अपर आयुक्त मेधा रुपम और उप निदेशक समाज कल्याण सरोज प्रसाद ने ऑनलाइन ट्रेनिंग खत्म होते ही 26 अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें