मवाना। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय के सभा कक्ष में ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने किया।
सह प्रबंधक चरणजीत सिंह, मोहन पाल, डॉक्टर मदन लाल, आशिक कुमार आदि ने जानकारी दी। प्रशिक्षक डॉक्टर मदनलाल व आशिक कुमार ने जेम पोर्टल (गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस), ई कॉमर्स पोर्टल के बारे में बताया।
ग्राम प्रधान प्रथम यूजर का रजिस्ट्रेशन कैसे करेंगे।रजिस्ट्रेशन से पहले प्रथम यूजर और द्वितीय यूजर सचिव का क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, इन सबके बारे में बताया। इस मौके पर प्रशिक्षण में सहयोगी दिनेश कुमार, भुट्टो सचिव, संजीव बालियान सचिव, सिद्धार्थ, तमन्ना पंचायत सहायक आदि ने दिया।