संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में बृहस्पतिवार को मत्स्य पालन एवं एक्वाकल्चर आधारित पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। कार्यवाहक कुलपति डॉ. रामजी सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. विवेक और अधिष्ठाता डॉ. गोपाल सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रशिक्षण कुलपति प्रो. केके सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। आर्मी ऑफिसर शान मोहम्मद और नरेश कुमार ने प्रशिक्षण में मिले ज्ञान की सराहना की। डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी अपने गृह क्षेत्र में मत्स्य पालन क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा दे सकेंगे। कहा कि इस ज्ञान को समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। डॉ. विवेक ने मत्स्य पालन के बढ़ते महत्व और ग्रामीण आजीविका में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि 10 राज्यों के लगभग 33 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया।
प्रशिक्षण में तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, फिश प्रोसेसिंग, रंगीन मछली पालन समेत आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान दिया गया। इस दौरान डॉ. एसके सिंह, डॉ. एलबी सिंह, डॉ. पूरन चंद, डॉ. गजे सिंह, डॉ. आरएन यादव, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. महेश भारती, डॉ. बोनिका पंत, डॉ. सौम्या पांडेय, हरिकेश सिंह, अलक्षेंद भानु मौजूद रहे।