फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारतीय सेना में चयनित युवक को फूलमाला पहनाकर ट्रेनिंग के लिए रवाना किया

विज्ञापन
सरूरपुर। सेना में ट्रेनिंग पर रवाना होते जैद। परिजन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी पूर्व प्रधान ताहिर के पौते जैद चौहान का भारतीय सेना में चयन होने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को फूलमाला पहनाकर उसे ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। जैद के परिजनों ने बताया कि नौजवान देश की सरहदों की रक्षा के लिए आगे बढ़ रहा है। बड़े उत्साह के साथ जैद को ट्रेनिंग पर रवाना करने पर लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। परिजनों ने बताया कि जैद बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखता था। जिसे उसने कड़ी मेहनत और लगन से पूरा किया है। ट्रेनिंग के लिए रवाना होते समय परिजनों ने उसकी सलामती और सफलता के लिए दुआएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें