फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु अपने जीवन व नित्य कार्यों में अनुशासन विकसित करें : प्राचार्य

विज्ञापन
मवाना- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन
विज्ञापन
मवाना खुर्द स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना खुर्द स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएड प्रशिक्षण 2023-25 के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्य मनोज कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को अपने जीवन व नित्य कार्यों में अनुशासन विकसित करने, नेतृत्व भावना को जाग्रत करने, जीवन में प्रगति, उपलब्धि के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। सलमान मेराज, दिनेश कुमार ने तीन दिवसीय शिविर में नियमित रूप से शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं को नियमों, उपयोगिता, महत्ता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू कुमार, पूनम रानी ने प्रतिभागियों को झंडा फहराना, टोली निर्माण, स्काउट नियम, प्रार्थना, सलामी, ताली बजाने, प्राथमिक उपचार, तंबू निर्माण, उपयोगिता, भोजन निर्माण, आयामों, शिविर परंपरा, भोजन वितरण, शिविर निरीक्षण, प्रोग्रेसिव प्रशिक्षण की जानकारी दी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से सहायक निदेशक पवन कुमार सचान ने स्काउट गाइड शिविर का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को अनुशासित रहने, स्काउट और गाइड शिविर की महत्ता, टोलियों को आवंटित महापुरुषों के नामो की विशेषता, कार्यों के प्रति मार्गदर्शन किया। इस दौरान दिनेश कुमार, पूजा शर्मा, नरेश कुमार, प्रियंका, प्रतिमा, मंजीत कौर, सिद्दार्थ, रेनू, जैनेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें