फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजनेस इंटेलिजेंस के बारे में परिचित कराया

Fri, 12 Dec 2025 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर बीआई पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शोभित विवि में एडुनेट फाउंडेशन के सहयोग से पावर बीआई पर तीन दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया।
तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस की गहराइयों से परिचित कराना रहा। मुख्य वक्ता धनंजय तोमर ने तीन दिनों तक चले इस सत्र में छात्रों को पावर बीआई के मूलभूत सिद्धांतों से लेकर उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डेटा मॉडलिंग, इंटरैक्टिव डैशबोर्ड, निर्माण और रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समझाया। प्रो. डॉ. संदीप कुमार ने कहा किफाउंडेशन के साथ यह सहयोग और इस तरह की निरंतर कार्यशाला छात्रों को वैश्विक तकनीकी मानकों के अनुरूप ढालने में सहायक हैं। अविनव पाठक, शिवांगी शर्मा ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल छात्रों को भविष्य के लिए इंडस्ट्री-रेडी बनाने में भूमिका निभाएगा। इस दौरान क्षितिज राज, सिद्धार्थ चौहान, अनुज कुमार, हार्दिक भाटी, प्रखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें