फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मत करना संगम और नौचंदी की सवारी

Tue, 10 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के समय संगम और नौचंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने यात्रियों को रुलाकर रख दिया है। रविवार रात आठ बजे इलाहाबाद के लिए जाने वाली संगम एक्सप्रेस सोमवार सुबह पांच बजे रवाना की गई।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को भी यह ट्रेन छह घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। यही हाल संगम एक्सप्रेस का भी रहा। संगम एक्सप्रेस सुबह सात बजे के बजाय आठ घंटे देरी से पहुंची। नौचंदी को रात बारह बजे रवाना किया जा सका।

दिवाली के चलते लोग अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। लेकिन मेरठ से चलने वालीं प्रमुख ट्रेन नौचंदी और संगम एक्सप्रेस घंटो देरी से चल रही हैं। मुरादाबाद जोन में हुई रेल दुर्घटना के बाद से दोनों ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई है। रविवार रात रवाना होने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से सोमवार सुबह पांच बजे रवाना की गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे के बजाय छह घंटे की देरी से दोपहर दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी ने कंट्रोल के आदेश पर लिंक को सहारनपुर रवाना कर दिया। त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन सहारनपुर से आने के बाद रात करीब बारह बजे रवाना की जाएगी।

दूसरी तरफ सोमवार को संगम एक्सप्रेस भी सुबह सात बजे की बजाय आठ घंटे की देरी से दोपहर बाद तीन बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि संगम को निर्धारित समय पर इलाहाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें