रविवार दोपहर नगर निगम की जेसीबी पर तैनात चालक शौकत जेसीबी लेकर नगर निगम कार्यालय की ओर जा रहा था। कचहरी स्थित नाले पर बेगमपुल की ओर से अपनी मां अर्चना के साथ बाइक से आ रहे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला बट्टू के रहने वाले दीपांशु की बाइक में जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान दीपांशु की मां अर्चना बाइक से गिर गईं। जेसीबी का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। अर्चना की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दीपांशु भी घायल हुआ है।
सूचना पाकर दीपांशु के परिवार व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।