फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजगढ़ी से हटे यातायात पुलिसकर्मी, आईटीएमएस से चौराहे का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजगढ़ी से हटे यातायात पुलिसकर्मी, आईटीएमएस से चौराहे का संचालन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था स्मार्ट करने की कवायद चल रही है। सबसे पहले तेजगढ़ी चौराहे को अपडेट किया जा रहा है। यहां पर कैमरे पहले ही लगा दिए गए थे। यातायात नियम तोड़ने पर ऑटोमेटिक चालान की भी व्यवस्था है।
तेजगढ़ी चौराहे पर अब यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस के हवाले नहीं है। यहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से चौराहे का संचालन किया जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मी हटा दिए गए हैं और सारी व्यवस्था ट्रैफिक सिग्नल से चल रही है। दिल्ली की तरह लाइटों पर रिवर्स क्लॉक लगी है, जिससे यातायात का संचालन होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.25 लाख वाहन कैमरों में कैद
तेजगढ़ी चौराहा और डिग्गी तिराहे पर आधुनिक कैमरे और ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले 1.25 लाख वाहन और पैदल व्यक्ति कैमरे में कैद हो रहे हैं। नगर निगम बिल्डिंग में बने कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर लाइव देखा जा सकता है।
फिलहाल पुलिस काट रही मोबाइल से चालान
आने वाले समय में चौराहों पर चालान आईटीएमएस के माध्यम से कटेगा, लेकिन फिलहाल पुलिस मोबाइल का इस्तेमाल कर चालान काट रही है।
ये चौराहे भी आईटीएमएस से जुड़ेंगे
डिग्गी तिराहा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक तिराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें