फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दी, ये बताई जा रही आत्महत्या की वजह

Wed, 17 Jun 2020 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के थाना सदर क्षेत्र की दयाल कॉलोनी में बुधवार को ड्यूटी से लौटने के बाद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पुराने समय से बीमारी से तनाव होना बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतक उपेंद्र कुमार मूल रूप से बागपत के जिवाना गांव का रहने वाला था। यहां दयाल कॉलोनी में उसका परिवार रह रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच झड़प में मेरठ का जवान शहीद, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत और कुछ यातायात कर्मचारियों ने बताया कि उपेंद्र कुमार तोमर (35 वर्ष) को आंतों का इन्फेक्शन था। काफी समय से वह इसे लेकर परेशान था। उसकी कोर्ट रोड पर ड्यूटी रहती थी। मार्च माह से वह छुट्टी पर था और तीन दिन पहले ही लौटा था। बुधवार को सुबह दस से दोपहर तक उसने ड्यूटी भी दी। घर पहुंचने के बाद दोपहर में वह एक साइड में टीन की चादर वाले कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उपेंद्र कुमार का इकलौता बेटा अनंत है। घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम जांच कर रही है। फिलहाल बीमारी का तनाव ही कारण सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पेट फूल गया था, अब बिल्कुल कमजोर हो गया

यातायात पुलिस में उपेेंद्र के साथी रहे निशांत, राहुल आदि ने बताया कि इस बीमारी से उपेंद्र का पेट पहले काफी फूल गया था। इसके बाद अचानक वह बेहद कमजोर होने लगा। अब काफी समय से बीमारी को लेकर तनाव में था। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बारे में परिवार के अन्य लोगों को भी सूचित कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें