फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कार साइड में लगाओ! इतना कहते ही युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की मारपीट, शांतिभंग में चालान

Wed, 15 Nov 2023 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर में कार साइड में लगाने के लिए कहने पर कार सवार चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार रात एक कार ट्रांसपोर्टनगर गेट के पास अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने रुकी। तीन युवक कार से उतरकर ठेके पर चले गए और एक कार के अंदर ही बैठा रहा। तभी पास ही ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक कांस्टेबल अजय ने कार चालक को गाड़ी रास्ते से हटाकर साइड में लगाने के लिए बोला। इस पर दोनों में नोकझोंक होने लगी। तभी अन्य तीन युवक भी वहां आ गए और युवकों ने कांस्टेबल के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई कर दी।

विज्ञापन

आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने कंट्रोल रूम को शिकायत कर दी। कुछ ही देर में डायल 112 और टीपीनगर थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया और थाने आ गए। कांस्टेबल अजय ने थाने पर तहरीर दी। युवकों की पहचान माधवपुरम निवासी कृष्ण पाल, नीरज, हनी और फरमान के रूप में हुई। थाने पहुंचते ही आरोपी युवक मांफी मांगने लगे।

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी सड़क से हटाने को लेकर ट्रैफिक कांस्टेबल और युवकों में कहासुनी हो गई थी। मारपीट की बात सामने नहीं आई है। चारों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें