फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तीसरी आंख का होगा ‘उपचार’,  कंट्रोल रूम लगेंगे हाई रिजॉल्यूशन कैमरे 

Wed, 30 Sep 2020 09:35 PM IST
Dimple Sirohi अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • - कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों में शामिल होंगे हाई रिजॉल्यूशन कैमरे 
  • - अभी लगे कैमरों को जूम करने पर स्पष्ट दिखाई नहीं देती तस्वीर  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में यातायात विभाग की तीसरी आंख का उपचार होगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले काफी समय से खराब चल रहे हैं। इसके अलावा कुछ और स्पॉट शामिल किए गए हैं, जहां हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए जाने हैं। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में स्थित यातायात विभाग के कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन की मदद से शहरभर का यातायात कंट्रोल किया जाता है। अपराध नियंत्रण के लिहाज से भी इस कंट्रोल रूम को महत्वपूर्ण माना गया है।

यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन


पिछले काफी समय से कंट्रोल रूम अस्त-व्यस्त है। कुछ कैमरे बंद हैं तो कुछ का फोकस आउट हो गया है। कुछ कैमरे पेड़ों की टहनियाें से ढक गए हैं। हाल ही में एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने की कवायद शुरू की। 

हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाने पर जोर 
कंट्रोल रूम से जुड़े लगभग 80 फीसदी कैमरे शहर की प्रमुख सड़कों को कवर कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने जब एक कैमरे को जूम कर वाहन का नंबर जानने का प्रयास किया तो वह स्पष्ट नहीं दिखा। इस पर एसपी ट्रैफिक ने कंट्रोल रूम से कुछ अन्य सीसीटीवी कैमरों को जोड़ने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन



कंट्रोल रूम से शहर के यातायात पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। इसमें कुछ हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है। पुराने समय से लगे कैमरों की लोकेशन और फोकस पर भी काम किया जाएगा। - जेके श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें