फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: पांच दिन बाद भी दर्ज नही हुए दुष्कर्म पीड़िता के बयान 

Wed, 30 Sep 2020 09:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- आम आदमी पार्टी ने लगाया पुलिस पर मामला दबाने का आरोप
- हालात बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कराया था भर्ती
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में  रोडवेज बस में गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता के मामले में आम आदमी पार्टी ने प्रशासन पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। बुधवार को आप कार्यकर्ता मेडिकल इमरजेंसी पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उनका आरोप था कि कई दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने पीड़िता के 164 के बयान नहीं कराए हैं।

विज्ञापन


आप जिलाध्यक्ष ओपी संत ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं ने सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत को बयां कर दिया है। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद भी शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें:थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को यहां रोडवेज बस में एक महिला से गैंगरेप होता है। पुलिस मामले को टालने का प्रयास करती है। पीड़िता व उसके परिवार पर उल्टा-सीधा दबाव बनाया जाता है। लेकिन आप कार्यकर्ताओं के सामने आने पर प्रशासन कार्यवाही को मजबूर होता है।

अभी भी लापरवाही खूब हो रही है। पांच दिन बाद भी पीड़िता के 164 के बयान दर्ज नही कराए जा रहे हैं। जबकि महिला के साथ घिनोना कृत्य हुआ है। यूथ विंग के मंडल अध्यक्ष सुशील पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था संभाल पाना इस सरकार के लियें मुश्किल हो गया है। इसी कारण अपराधी अपराध कर भी रहे हैं और आसानी से बच भी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि आम आदमी पार्टी चुप रहने वाली नही है। जरूरत पड़ी तो बृहस्पतिवार को आईजी से शिकायत होगी। इस मौके पर जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी और आजाद समाज पार्टी के हापुड़ प्रभारी देवेंद्र हूण भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें