सोमवार देर शाम लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमपुल पर अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई करते
शहर से लेकर देहात तक एडीजी भानु भास्कर के निर्देश पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने तीन घंटे तक चलाए इस अभियान में 764 वाहनों का चालान किया। वहीं 128 वाहन सीज किए। कुछ वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस शहर से लेकर देहात तक सड़क पर उतर गई और तीन घंटे का अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर, गांधी बाग चौराहा, बेगमपुल, साकेत चौराहा, बागपत अड्डे, हापुड़ चौराहे, तेजगढ़ी समेत देहा क्षेत्र में चेकिंग की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन स्वामी गलियों से होकर निकलने लगे। पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे लोगों से गहनता से पूछताछ की। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि रोजाना शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार देर शाम लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमपुल पर अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई करते