फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समझौता का दबाव बनाने के लिए सैन्यकर्मी के घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांवडी गांव में एक युवक ने श्रीनगर में तैनात बीएसएफ के जवान नवनीत नेहरा के घर में घुसकर हमला कर दिया। युवक ने सैन्यकर्मी के पिता, मां और पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने पुराने जानलेवा हमले के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नवनीत नेहरा ने बताया कि पांच महीने पूर्व उनके चाचा का अपने रिश्तेदारों के साथ विवाद हो गया था। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया तो कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गए थे। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि तीन दिसंबर की रात मुल्ताननगर निवासी आयुष उनके घर पहुंचा और मारपीट करते हुए परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि आयुष ने उनके बीमार पिता पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें