फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आड़े तिरछे वाहनों से बहसूमा हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर बहसूमा में भीषण जाम लग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को जैसे तैसे निकलवा कर मार्ग को सुचारू कराया। हालांकि जाम खुलवाने में पुलिस को एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष गंगा स्नान को काफी संख्या में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर गंगा स्नान और पिंडदान के लिए मखदुमपुर व धर्मपुर चांदपुर जाते हैं। क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली, मीरपुर, तखावली, अकबरपुर सादात, रहमापुर, माखनगर, झुनझुनी, मोड कला, सदरपुर, मोहम्मदपुर आदि गांव से ग्रामीण मखदूमपुर व धर्मपुरा से आए तो कस्बे के मुख्य मार्ग पर मेले में आने वालों का रेला लग गया।
इस दौरान गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालु आड़े तिरछे वाहनों को खड़े कर कस्बे के बाजार से जरूरी सामान खरीदने के लिए चले गए। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकलवाकर मार्ग को सुचारू करवाया। जाम खुलवाने में पुलिस को करीब एक घंटा लग गया।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं द्वारा खड़े किए गए वाहनों से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें