फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: ढाई महीने बाद बैराज पुल पर दौड़े भारी वाहन, खत्म हुई लोगों की परेशानियां

Sun, 14 Jul 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गंगा बैराज पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत होने के बाद शनिवार को बड़े वाहन भी पुल से दौड़ने लगे। वाहन स्वामियों के चेहरे खिल उठे। अब जिलेवासियों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि जगह जाने के लिए लंबे सफर का सामना नहीं करना होगा। अफसरों की हरी झंडी नहीं मिलने के कारण मुजफ्फरनगर जिले में रामराज पुलिस बड़े वाहनों को रोके रही। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चार घंटे बाद अफसरों की हरी झंडी मिलने के बाद उधर से भी वाहनों को निकाला गया। वाहनों को निकालने को लेकर भारी गहमागहमी मची रही।

विज्ञापन


19 अप्रैल को बैराज के गेट नंबर 14 के सामने सड़क का डेढ़ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। ढाई माह बाद पुल की सड़क के दोनों हिस्से सही हो पाए हैं। प्रशासन ने शनिवार से पुल से बड़े वाहन निकालने का निर्णय लिया। शुक्रवार को पहले ट्रायल हुआ। शनिवार को पुल पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई पर पुलिस ने वाहनों को नहीं जाने दिया। पुलिस वाहन स्वामियों से कहती रही कि आला अफसरों का उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है। जब तक अफसर नहीं कहेंगे, पुल से बड़े वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।

विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह सभी वाहनों को जाने दें। तब जाकर वाहन पुल से निकलने शुरू हुए। रोडवेज व प्राइवेट बसें सुबह से ही पुल से निकलनी शुरू हो गईं थीं। पुल के पार मुजफ्फरनगर जिले में रामराज पुलिस ने किसी बड़े वाहन को पुल पर नहीं निकलने दिया। वाहन स्वामी पुलिस से कहते रहे कि बिजनौर की ओर से तो बड़े वाहन आ रहे हैं, पर पुलिस बिना किसी आला अफसर की हरी झंडी के वाहनों को पुल से निकालने को तैयार नहीं थी। रामराज पुलिस ने अपने जिले के अफसरों से भी बात की। पर किसी ने भी पुल से वाहनों को निकालने की हरी झंडी नहीं दी। पुल के पार बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के हालात बनने लगे। 

वहीं एसडीएम बिजनौर बृजेश कुमार ने मुजफ्फरनगर जिले के अफसरों से बात की। चार घंटे बाद उधर से भी बड़े वाहन आने शुरू हुए। पुल से वाहन निकालने को लेकर भारी गहमागहमी मची रही। पुलिस वाहनों को निकलवाने में जुटी रही। बैराज का पुल यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा को जोड़ता है। पुल के न चलने से यात्रियों को वाया गजरौला वाया हरिद्वार होते हुए दिल्ली, उत्तराखंड जाना पड़ रहा था। इसमें रुपये और समय दोनों बर्बाद हो रहे थे, लेकिन पुल पर फिर से बड़े वाहनों के चलने से अब यात्रियों को यह परेशानी नहीं उठानी होगी। उनका समय व रुपया दोनों बचेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें