फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की डकैती से सहमे व्यापारी, BJP विधायक ने IG और DIG को फोन पर दी जानकारी

Sat, 26 Aug 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
50 लाख की डकैती
विज्ञापन
दिन ढलते ही करीब 50 लाख रुपये की डकैती की वारदात से व्यापारी सन्न रह गए। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। बाजार बंद कर दिए गए। व्यापारियों ने एसपी से कहा कि वह दुकानें कैसे खोलें। बदमाश बेखौफ हैं। कारोबारी महफूज नहीं है। 
विज्ञापन


कस्बा पुलिस चौकी के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सिस्टम को सीधे चुनौती दी है। नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप है कि सीओ दिलीप कुमार ने कह दिया व्यापारियों का बाजार है, इसे खोलना न खोलना उनकी मर्जी। इस पर व्यापारी भड़क गए। सीओ से नोकझोंक हुई। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। एसपी डी प्रदीप कुमार के यहां पहुंचते ही व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
 
पीड़ित कारोबारी ने एसपी को बताया कि उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी ने जल्द से जल्द वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया। कई थानों की पुलिस सराय में मौजूद है। सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव ने वारदात के खुलासे की मांग की। उन्होंने यही ऐसा ही रहा तो व्यापारी अपना कारोबार कैसे करेंगे।
विज्ञापन

रात बदमाशों ने मकान में डाका डाला

मौके पर पहुंची पुलिस
कस्बा में सर्राफ अंकित वर्मा के मकान में 14 नवंबर 2016  की रात बदमाशों ने मकान में डाका डाला था। मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर और लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए थे। पुलिस अभी तक रिवाल्वर तक बरामद नहीं कर पाई है। एक साल भी नहीं हुआ कि बदमाशों ने यहां दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। 

शोरूम पर अकेला नहीं था कारोबारी 
जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय वहां पर एक दर्जन लोग मौजूद थे। व्यापारी गणेश महोत्सव के आयोजन की चर्चा कर रहे थे। बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बदमाश दो-दो पिस्टल लिए हुए थे।

सराय के भूगोल से वाकिफ थे बदमाश

व्यापारियों ने किया हंगामा
दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उससे जाहिर है कि वह कस्बा सराय के अलावा दुकान के पूरे भूगोल से वाकिफ थे। कारोबारी विपुल को गन प्वाइंट पर लेकर चाबी मांगी। विपुल ने आनाकानी की तो उसे धमकाते हुए यह तक बता दिया चाबी कहां रखी है। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही सीसीटीवी के तार काट दिए। फायरिंग कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। 

विधायक बोले, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी 
भाजपा विधायक योगेश धामा ने पीड़ित कारोबारी से वारदात की जानकारी ली। उन्होंने कहा वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तार के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। उन्होंने आईजी और डीआईजी से बात कर मामले से अवगत कराया। भाजपा विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटा हैं। इस दौरान अधवेश पाराशर एडवोकेट, ईश्वर दयाल, अमित कुमार, रविंद्र, मोहित कुमार, कपिल कुमार, सचिन कुमार, श्रीचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने किया बदमाशों का पीछा

व्यापारी से जानकारी लेती पुलिस
डकैती के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग रहे थे। गोली की आवाज सुनकर चौकी इंचार्ज मनिंदर सिंह मुख्य बाजार की तरफ दौड़े। फासला करीब 50 मीटर का था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकी इंचार्ज हवाई फायरिंग करते हुए पीछे दौड़ने लगे। उन्होंने लोगों से भी मदद के लिए कहा, लेकिन कोई बदमाशों की ओर से की जा रही फायरिंग के आगे कोई हिम्मत नहीं कर पाया। 

गोलियां चली तो मची भगदड़ 
वारदात के बाद जैसे ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार होने लगे मुख्य बाजार में भगदड़ मच गई। लोग जाने बचाने के लिए दुकानों में दुबक गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें