फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छावनी में 15 फीसदी किराया बढ़ोतरी पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
किराया वृद्धि के विरोध में बाउंड्री रोड पैंठ एरिया के व्यापारियों की बैठक हुई। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
- संजय गांधी मार्केट एसोसिएशन ने बैठक कर रोष जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी परिषद के क्षेत्र में 15 फीसदी वार्षिक किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को संजय गांधी मार्केट एसोसिएशन की ओर से पंज प्यारे भाई धर्म सिंह धर्मशाला में यह मुद्दा उठाया गया। लालकुर्ती स्थित बाउंड्री रोड से जुड़े व्यापारियों ने छावनी क्षेत्र की दुकानों के किराए में 15 फीसदी की दर से वृद्धि के निर्णय का विरोध किया।

एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि छावनी परिषद की ओर से ऐसा करने पर क्षेत्र के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में 10 फीसदी वृद्धि की व्यवस्था लागू थी और उसी व्यवस्था को जारी रखा जाना चाहिए। व्यापारियों ने मांग की कि किराया वृद्धि को 10 फीसदी ही रखा जाए।
विज्ञापन

महामंत्री सिद्ध सिंह पाल ने आरोप लगाया कि किराया बढ़ाने से पूर्व व्यापारियों को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही उनसे कोई चर्चा की गई। व्यापारियों के अनुसार वर्तमान समय में वे पहले से ही विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किराए में इतनी अधिक वृद्धि उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही छावनी परिषद एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराएगा। साथ ही किराया वृद्धि के निर्णय को वार्ता पूरी होने तक स्थगित रखने का अनुरोध भी किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, जफर अंसारी, चंद्र प्रकाश, युवराज जैन, सुनील कुमार, हेमचंद कांसल, कुणाल तनेजा, मोहन लाल, दुर्गा रवि गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें