फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में दहशत में व्यापारी, 40 बुलडोजर लेने की चर्चा से गरमाया माहौल

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर बैठक में शामिल महिलाएं और अन्य
विज्ञापन
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों को ध्वस्तीकरण का डर सता रहा है। उनका कहना है कि 661/6 का ध्वस्तीकरण दीपावली के बाद किया गया था। ऐसे में अब होली के बाद बाजार में कार्रवाई हो सकती है। वहीं बृहस्पतिवार को आवास एवं विकास विभाग की ओर से 40 बुलडोजर किराए पर लेने की चर्चा से माहौल गरमाया रहा। कई व्यापारी सोशल मीडिया पर इस सूचना को साझा कर तैयार रहने की अपील करते रहे। मामले में अब शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। व्यापारियों का एक गुट दुकानें बंद कर डीएम को ज्ञापन देने जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 सप्ताह के भीतर ध्वस्तीकरण के सख्त आदेश दिए हैं। इस जद में 1468 निर्माण आ रहे हैं जो मूल रूप से आवासीय हैं लेकिन वर्तमान में वहां शोरूम, कॉम्प्लेक्स और दुकानें संचालित हो रही हैं। आवास एवं विकास परिषद ने कार्रवाई तेज करते हुए 1200 से ज्यादा निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर चस्पा कर दिए थे। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी जाएं अन्यथा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से लगातार विभाग की टीम निशान लगा रही है। इस पर कई जगह व्यापारी विरोध भी कर रहे हैं।
उधर दूसरी ओर बाजार में तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बोर्ड हटाने के साथ ही इन्हें खाली भी कर रहे हैं। बाजार में कई दुकानें खाली हो चुकी हैं। इसके अलावा कई दुकानदारों ने शटर हटाकर दीवार खड़ी कर दी है या दरवाजा लगा दिया है। सुमित नर्सिंग होम का बोर्ड उतारकर अब यहां डाॅ. उमेश अग्रवाल के आवास का बोर्ड लग गया है। इसके अलावा आकर्षक साड़ीज पर भी आवास निमित जैन का बोर्ड लगाया गया है। वहीं बाजार में तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे का हिस्सा ध्वस्त कर लिया है। बृहस्पतिवार को कैलाश डेयरी से भी बोर्ड उतार दिए गए। अब ध्वस्तीकरण से दहशत में आए व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। व्यापारी नेता व पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने बताया कि सुबह दस बजे व्यापारी अपनी दुकानें खोलने से पहले डीएम से जाकर मिलेंगे और ज्ञापन देंगे। बाद में दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें