फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली रजवाहे मे गिरी, किसान की मौत

विज्ञापन
गांव बाड़म में अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरा ट्रैक्टर। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा। गांव बाडम में बृहस्पतिवार देर शाम मिल में गन्ने डालने के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे किसान को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों के मुताबिक रजवाहे की पुलिया टूटी हुई थी। जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम गांव बाड़म निवासी 50 वर्षीय संत कुमार पुत्र छोटेलाल व प्रशांत त्यागी ट्रैक्टर-ट्रॉली से किनौनी शुगर मिल में गन्ने डालने के लिए जा रहे थे। बाडम गांव से पहले रजबहे के पुल पर पुलिया टूटी होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहे में पलट गए। ट्रैक्टर के नीचे दबने से संत कुमार मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं संत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक टूटी पुलिया की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। जिसको लेकर किसानों ने हंगामा किया। बताया कि एक साल पहले भी बस रजवाहे में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें