फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दो युवक झुनझुनी बाईपास स्थित भंडोरा बाग के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि ग्राम कौल निवासी योगेंद्र (42) पुत्र करतार सिंह एवं उसका साथी मनोज बाइक पर सवार हो बृहस्पतिवार देर शाम को बहसूमा में शादी में शामिल होने आ रहे थे। झुनझुनी बाईपास स्थित भंडोरा बाग के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। उसके साथी मनोज को गंभीर हालात में मेरठ रेफर कर दिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में पुलिस ने थाने में खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें