मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर के पास रैपिड ट्रैक के पिलर के नीचे शनिवार शाम एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर चालक ने अंधरे में युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गगोल रोड से ब्रज बिहार काॅलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रैपिड ट्रैक के पिलर संख्या 1514 के नीचे शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। युवक के सिर, पैर और हाथों पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि युवक शराब पीकर आसपास घूम रहा था। इसी दौरान गगोल रोड की ओर से गटर साफ करने की मशीन लेकर ब्रजविहार काॅलोनी की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चालक की तलाश कर रही है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। संवाद