मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में टीपीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं और बढ़ा दी है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तपन उर्फ तुषार निवासी ग्राम मिर्जापुर रासना, रोहटा को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जाएगा। संवाद