फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीपीनगर पुलिस ने बाइक चोर, दो मिस्त्री और स्कूटी चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने शातिर बाइक चोर और दो बाइक मिस्त्रियों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो चोरी की बाइक और वाहन के पुर्जे बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 13 अगस्त को उमर की अपाचे बाइक टीपीनगर से चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद नौशाद निवासी एवन कॉलोनी लोहियानगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नौशाद ने बताया कि वह चोरी की बाइक मिस्त्री हैदर और कासिम निवासी मऊखास मुंडाली को चार हजार रुपये में बेचता था। पुलिस ने हैदर और कासिम को पकड़ा। उनसे चोरी की अपाचे और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, टीपीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ललित कुमार और सौरभ को रोका। वे सिद्धार्थपुरम नई बस्ती टीपीनगर के निवासी हैं। स्कूटी के कागजात मांगने पर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर जांच की तो स्कूटी चोरी की निकली। यह स्कूटी 13 अगस्त को मुकेश कुमार एडवोकेट की टीपीनगर से चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें