- मेरठ की आईपीएस बेटी अर्पणा गुप्ता को भी मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण पदक
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत मिलेगा पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार की ओर से पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश कुमार सिंह समेत पांच लोग गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे। उन्हें आसिफ उर्फ टिड्डा व अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मारने पर इस पदक से नवाजा गया है। मेडल पाने वालों में एसटीएफ में तैनात रहकर अपनी जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर इंचाैली थाना क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी सुनील कुमार भी शामिल है।
इसके अलावा मूल रूप से मेरठ की रहने वाली आईपीएस बेटी अर्पणा गुप्ता को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व संजय सिंह को गोल्ड मेडल 19 नवंबर 2025 को मुरादाबाद के भोजपुर में हुई मुठभेड़ में शातिर एक लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा व 50 हजार के इनामी बदमाश दीनू को मुठभेड़ में मार गिराने पर दिया गया है।
एसटीएफ के ही बलिदानी निरीक्षक सुनील कुमार व मुख्य आरक्षी दीपक को गोल्ड मेडल चार मई 2023 को जानी थानाक्षेत्र शातिर गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिराने पर दिया जाएगा।। इसके अलावा मेरठ की 2015 बैच की आईपीएस बेटी अर्पणा गुप्ता भी उत्कृष्ट सेवा के लिए गोल्ड मेडल दिया गया है। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय के रूप में तैनात है।
-