टीपी नगर थाना क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुए की रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं पुलिस ने इससे इनकार कर रही है।
चंद्रलोक कॉलोनी में जानी थाना क्षेत्र के पांचली गांव निवासी अमित पुत्र हंसराज का मकान है। इसमें कुछ कमरों में किराएदार रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम अमित और उसके दोस्त मकान के एक कमरे में बैठे थे। इस दौरान अमित का टीपी नगर क्षेत्र के उत्तम नगर निवासी अमित पुत्र सुरेश (28) से विवाद हो गया।
आरोप है कि अमित पांचली ने तमंचे से अमित पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद युवक भाग गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कई युवक यहां आकर शराब पीते हैं और जुआ खेलते हैं। यह घटना भी जुए की रकम के लेनदेने को लेकर हुई है। मौके से बीयर की कई बोतलें और गिलास मिले हैं।