फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों की संख्या पहुंची 60 के पार, पसरा मातम मचा हा-हाकार

Sat, 09 Feb 2019 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जहरीली शराब केस
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह जहां सहारनपुर के अलग अलग जिलों में मृतकों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता रहा वहीं अस्पताल से लगातार मौतों की संख्या बढ़ने की खबर आती रही। सुबह 11 बजे तक मृतक संख्या 58 तक पहुंच गई है। कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


कई लोगों को सहारनपुर से मेरठ रेफर कर दिया गया है। यहां  मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए पंद्रह से ज्यादा लोगों की मौत की अब तक पुष्टि हो चुकी है। गौरतलब है कि इस कांड को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन लगातार लाशे बिछती जा रही हैं।

विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार मौतों का सिलसिला लगातार जारी है और इसके और भी बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। वहीं अस्पताल में भी शराब पीने से बीमार हुए लोगों के भर्ती होने की भी संख्या लगातार बढ़ रही है।

मेडिकल में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 यहां आकर इलाज के दौरान मर चुके हैं जबकि सात को मृत हालत में यहां लाया गया था। नौ लोग अभी भर्ती हैं जिनमें से दो ही हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात तक मौतों की संख्या 44 थी जिसके बाद सुबह से ही यह आंकड़ा बढ़ने लगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें