फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले से खौफ में पयर्टक: कश्मीर और वैष्णो देवी दर्शन की बुकिंग कैंसिल, हनीमून डेस्टिनेशन भी बदलीं

Thu, 24 Apr 2025 04:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से एक तरफ जिले के लोगों में आक्रोश है। वहीं, दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर जाने वाले पर्यटक व श्रद्धालु भी सहम गए हैं। 
 
विज्ञापन
मेरठ के पयर्टक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से एक तरफ जिले के लोगों में आक्रोश है। वहीं, दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर जाने वाले पर्यटक व श्रद्धालु भी सहम गए हैं। 

विज्ञापन

श्रद्धालु और पर्यटकों ने एहतियात बरतते हुए बुकिंग और रेल व हवाई जहाज के टिकट कैंसिल कराना शुरू कर दिया है। नवविवाहित जोड़े अब कश्मीर के बजाय अन्य हिल स्टेशनों पर हनीमून मनाने जाने की योजना बनाने लगे हैं।  केवल कश्मीर ही नहीं माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी बस बुकिंग निरस्त करा दी है।  

लगने लगा डर, दूसरे हिल स्टेशन जाएंगे 
29 अप्रैल को हमारी शादी है। हनीमून के लिए कश्मीर जाने की योजना बनाई हुई थी। पहलगाम में भी रुकने की योजना थी। लेकिन जिस तरह आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया है। इसके बाद से डर लगने लगा। परिवार के लोग भी वहां जाने से मना कर रहे हैं।   -चारू सिंह, डाइटिशियन, शास्त्रीनगर 

विज्ञापन

पहलगाम की यात्रा कर दी निरस्त
परिवार के साथ 16 मई को कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम जाने का पैकेज बुक कराया हुआ था। इस घटना ने बच्चों को डरा दिया है। इस बार कहीं भी जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। सरकार को आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना   चाहिए। - चेतन शर्मा, विक्टोरिया पार्क काॅलोनी

कश्मीर जाने का कार्यक्रम निरस्त
बच्चों को इस बार कश्मीर घुमाने की योजना बनाई थी। मुंबई से से मित्र कैप्टन संदीप शर्मा परिवार सहित आने वाले थे। मेरठ से चार जून को कश्मीर जाना था। अब टूर निरस्त कर दिया है। पहलगाम की घटना से बच्चे भयभीत हैं।  - कपिल त्यागी, शास्त्रीनगर

 

हम माता वैष्णो देवी समेत अनेक पर्यटन स्थलों पर बस में लोगों को लेकर जाते हैं। आतंकी हमले से लोगों में दहशत है। मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ने बुकिंग निरस्त करा दी है। अमरनाथ जाने के लिए भी बुकिंग के संबंध में लोग विचार कर रहे हैं।- अनिल कुमार, अजंता कालोनी

अमरनाथ यात्रा के लिए बसों की लगातार बुकिंग चल रही है। इस पर कोई असर नहीं है। सोमवार को दो गाड़ी वैष्णो देवी भी गई हैं। जम्मू कश्मीर के लिए नई बुकिंग पर ब्रेक लगा है। - राशिद, संचालक कावेरी ट्रैवल्स

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: वेस्ट UP में आक्रोश, बंद रखा दवा बाजार, लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, जलाए पुतले
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन दो लाख पार
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु के लिए 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन खोले गए। 20 अप्रैल तक दो लाख लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार अमरनाथ यात्रियों में बेहद उत्साह देखने को मिला, लेकिन मंगलवार को पहलगाम में हुई घटना के बाद से रजिस्ट्रेशन में कुछ कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहलगाम से लेकर शेषनाग आदि स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों के पड़ाव होते हैं। विशाल भंडारे लगाए जाते हैं। 

अमरनाथ यात्रा में सरकार के रहते हैं व्यापक इंतजाम
अमरनाथ यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल का कहना है कि आतंकवादी भले ही पहलगाम में घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए हों, लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी आतंकी की हिम्मत नहीं होगी कि वह किसी यात्री को क्षति पहुंचा सके।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मी सैनिक तैनात होंगे। अमरनाथ जाने वाले श्रद्वालुओं की संख्या पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ेगा। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी। मेरठ से 24 जून को समिति की तरफ से भंडारा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें