फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमला: वेस्ट UP में आक्रोश, बंद रखा दवा बाजार, लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, जलाए पुतले

Thu, 24 Apr 2025 04:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 पयर्टकों की मौत को लेकर देश भर में गम और गुस्सा है। बुधवार को जहां प्रदर्शनों का दौर जारी रहा, वहीं गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किए गए और आतंकवाद के पुतले जलाए गए।
विज्ञापन
मेरठ में आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी गई। इस हमले ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के विरोध में मेरठ में हिन्दू संगठनों ने बेगमपुल पर आतंकवाद का पुतला जलाया तो वहीं खैरनगर में एक बजे तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। बेगमपुल चौराहे पर बजरंग दल ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। न सिर्फ मेरठ में बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में स्कूली छात्र छात्राओं ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, हमले के विरोध में निकाली रैली
सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में दिव्या पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले 26 पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद कस्बे में रैली निकालकर भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों से धर्म पूछकर गोलियां बरसाते हुए मौत के घाट उतारने वाले मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से और दुःख का माहौल हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गुरुवार सुबह दिव्या पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद हाथों में दफ्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कस्बे में एक विशाल रैली निकाली गई।

विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा में विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या जीवा तोमर ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश के जन मानस को झकझोर कर रख दिया हैं। हर व्यक्ति अपने आप को बहुत कष्ट में महसूस कर रहा हैं परंतु यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे समय में एक जुटता ही दुश्मनों के हौसले परास्त कर सकती हैं।

आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में फूंके गए आतंकवाद के पुतले
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमला कर 26 लोगों की हत्या के विराेध में बिजनौर जनपद में लोगों में खास तौर पर हिंदू संगठनों में रोष पनप गया है। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के विरोध में बिजनौर के स्योहारा में हिन्दू संगठनों ने नगर में जुलूस निकाल निकाल कर आरएसपीपी तिराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गए।  शास्त्री चौक पर विश्व हिंदू परिषद ने पाकिस्तान का पुतला दहन के बाद मानव श्रृंखला बनाई गई।

विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में बागपत जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से घसीटकर पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा निकाली। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बड़ौत के मैन बाजार से होते हुए नेहरू मूर्ति चौराहे तक शव यात्रा निकाली।

कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले की पहले घसीटते हुए शव यात्रा निकाली और उसके बाद जुलूस निकलते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया, जिससे लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है।

कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी की।

आतंकवादी घटना मे 26 पर्यटकों के मारे जाने के विरोध मे बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पकिस्तान का पुतला फूंका। जय श्री राम की नारेबाजी की गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए l इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें