फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toppers Talk:राधिका को आईआईटी दिल्ली से करनी है पढ़ाई, सीए बनना चाहती है मान्या, नव्या को बनना है बिजनेस वुमेन

Tue, 14 May 2024 09:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीबीएसई का कक्षा दस और बारह का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मेरठ में केएल स्कूल की राम्या सिंघल और दीवान की मानसी ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। मेरठ में शास्त्री नगर के एमपीएस गर्ल्स स्कूल में टॉपर वंशवी धाम 99 पॉइंट 2% हाई स्कूल में टॉप किया है। वहीं केएल इंटरनेशनल स्कूल का दसवीं का छात्र प्रणय रस्तोगी 99.0% अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
राम्या सिंघल और भुवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। गंगानगर निवासी केएल इंटरनेशनल स्कूल की बारहवीं की छात्रा राम्या सिंघल ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राम्या का कहना था कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि जिले में प्रथम स्थान पर रहूंगी। छात्रा के पिता नितिन सिंघल प्राइवेट जॉब करते हैं और माता मालविका सिंघल स्कूल में शिक्षिका हैं। राम्या मनोचिकित्सक बनना चाहती हैं और साथ में यूपीएससी की तैयारी भी करेंगी। उन्होंने तीन से चार घंटे लगातार पढ़ाई की। साथ ही स्कूल में उपस्थिति भी शत-प्रतिशत रही। छात्रा को डिबेट करना, रीडिंग और म्यूजिक सुनना पसंद है।

विज्ञापन


अंक तालिका
अंग्रेजी 100,
पाॅलीटिक्ल साइंस 100
साइकोलॉजी 97
हिस्ट्री 100
मास मीडिया स्टडीज 100
एडीशनल होम साइंस में 100
बारहवीं द्वितीय टॉपर

अपना बिजनेस करना चाहती है मनस्वी धामा
एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्रा मनस्वी धामा ने दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता पिता व शिक्षकों को देना चाहती हैं। उनके पिता डॉ. विपिन कुमार धामा विभागाध्यक्ष एनेथिसिया विभाग, मेडिकल काॅलेज, माता डॉ. वंदना धामा मेडिकल में प्रोफेसर व स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। मनस्वी का कहना है कि वह अपना उद्यम चलाना चाहती हैं और आगे भी सेल्फ स्टडी पर ही भरोसा रखती रहेंगी। उन्होंने बिना कोचिंग के सफलता हासिल की।

अंक तालिका
अंग्रेजी 100
फ्रेंच 100
एसएसटी 100
स्टैंडर्ड मैथ्स 98
साइंस 98

मेरठ रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में कक्षा बारहवीं साइंस वर्ग की छात्रा राधिका गोयल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

राधिका के कक्षा दसवीं में भी 99.4 प्रतिशत अंक थे और वह स्कूल टाॅपर थी। जेईई मेन में भी उसको 99.3 परसेंटाइल मिले थे। इस समय वह 26 मई को होने जा रही जेईई एडवांस की तैयारी कर रही है। आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लेकर कंप्यूटर साइंस के साथ इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

अंक चार्ट
अंग्रेजी-99
फिजिक्स-99
केमिस्ट्री-100
गणित-97
म्यूजिक-99
आइटी-96

डाटा साइंटिस्ट में बनाना है कॅरिअर
केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा भूवी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह इकोनोमिक्स से ऑनर्स करते हुए डाटा साइंस में अपना कॅरिअर बनाना चाहती है। उनकी माता जसप्रीत चुघ व पिता स्वर्गीय सचिन चुघ हैं। वह शौक में किताब पढ़ना व संगीत सुनना रखती हैं। उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली है और उनकी माता ही उनका आदर्श है। वह ऐसी इंसान बनना चाहती हैं, जो कि समाज को नई दिशा व राह दिखा सकें।

अंक तालिका
अंग्रेजी 98
पॉलिटिकल साइंस 100
साइकोलॉजी 100
इकोनॉमिक्स 97
मास मीडिया स्टडीज 100 

द्वितीय टॉपर बाहरवीं
एचआर बनना चाहती है काम्या

केएल स्कूल छात्रा काम्या चौपड़ा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर बारहवीं में जिले में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने काॅमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई की है और अब वह एचआर मैनेजर बनना चाहती हैं। साथ ही समय-समय पर उनको संगीत सुनना भी पसंद है। उनके पिता तरूण चौपड़ा बिजनेसमैन हैं और माता वाणी चौपड़ा शिक्षिका हैं। उन्होंने लगातार सात से आठ घंटे स्टडी की और कोचिंग नहीं ली।
अंक तालिका
अंग्रेजी 99
एकाउंटेंसी 100
बिजनेस स्टडीज 98
पेंटिंग 100
इको 98

कोचिंग पर नहीं, सेल्फ स्टडी पर है भरोसा
बारहवीं में तीसरा स्थान पाने वाली केएल स्कूल की श्रुति अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह आगे चलकर बड़ी साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। उनके पापा संजय अग्रवाल बिजनेस मैन हैं और माता मीनाक्षी अग्रवाल है। उन्होंने कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखा। स्कूल में जो पढ़ाया गया, उसको पूरी तरह से याद करते हुए परीक्षा दी। श्रुति कहती हैं कि यदि छात्र जीवन में स्कूल में रोज आए व शिक्षकों का बताया  याद किया जाए तो कभी कोचिंग की जरूरत नहीं होती है।
अंक तालिका
अंग्रेजी 98
पॉलिटिकल साइंस 98
साइकोलॉजी 100
इकोनॉमिक्स 98
मास मीडिया स्टडीज में 98

सफलता के शिखर पर रिद्धिमा प्रसाद
कमिश्नर सेल्वा कुमारी की बेटी रिद्धिमा प्रसाद ने दसवीं में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जिसके बाद वह जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। वह दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कमिश्नर ने भी खुशी साझा करते हुए बेटी को शुभकामनाएं दीं। दीवान स्कूल के प्रधानाचार्य असीम कुमार दुबे ने भी परीक्षा परिणाम को बेहतर बताया है।
अंक चार्ट
अंग्रेजी 100
फ्रेंच 100
मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड 95
साइंस 100
सोशल साइंस 99

साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं प्रणय रस्तोगी
केएल स्कूल के कक्षा दस के छात्र प्रणय रस्तोगी ने जब 99 प्रतिशत अंक हासिल किए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें खुद भी भरोसा नहीं था कि वह स्कूल टॉप करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं और साॅफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता सचिन रस्तोगी जैना ज्वेलर्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं और माता विजेता गृहिणी है। उन्होंने कुछ समय के लिए कोचिंग ली, लेकिन सेल्फ स्टडी पर भी फोकस किया। वह सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को देना चाहते हैं।
अंक तालिका
अंग्रेजी 97
साइंस 100
मैथ्स 100
साइंस 99
एसएसटी 99
एडीशनल आईटी 97

सीए बनना चाहती है मान्या नागर-खुद के नोट्स बनाए, पापा से अकाउंट विषय में ली मदद
ट्रांसलेम एकेडमी मवाना रोड की इंटर की छात्रा मान्या नागर ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मान्या ने बताया कि खुद से नोट्स तैयार कर शुरूआत से पेपर की तैयारी की। वह सीए बनना चाहती हैं जिसकी तैयारी में लगी हैं, जून में परीक्षा होनी हैं।

गंगानगर क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी निवासी मान्या नागर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता मनोज नागर अकाउंट के शिक्षक हैं। माता ममता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को भी दिया है।
स्कोर कार्ड
इंग्लिश कोर 99
बिजनेस स्टेडीज 96
अकाउंटेसी 99
इकॉनामिक्स 98
पेंटिंग 100
म्यूजिक 100
 
विज्ञापन

बिजनेस मेन बनना चाहती है नव्या
दीवान स्कूल की बारहवीं छात्रा नव्या जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता दीपेश बिजनेस मेन है और वह अपने पिता से प्रेरणा लेकर बिजनेस मेन बनना चाहती है। उनकी माता पारुल जैन गृहिणी है। इसके साथ ही वह इको फाइनेंस की पढ़ाई भी करेंगी।
अंक तालिका
अंग्रेजी 96
हिस्ट्री 98
पाॅलिटिक्ल साइंस 100
साइकोलॉजी 100
लीगल स्टडीज 98
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें