फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरियां निकालीं, गुरु का गुणगान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुद्वारों में रागी जत्थों के नगर कीर्तन से संगत हुई निहाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने गुरुद्वारों में प्रभात फेरियां निकालीं। कीर्तन में गुरु का गुणगान किया। रागी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में गुरु ग्रंथ साहिब अखंड पाठ की संपूर्णता हुई। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरु ने धर्म और समाज के हित में अपना जीवन लगा दिया।भाई हरप्रीत सिंह ने भी गुरु की महिमा बताई।
भाई हरमन सिंह ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रणजीत सिंह नंदा ने प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरण प्रीत सिंह, रणजीत सिंह जस्सल, रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरमुख सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कंकरखेड़ा में गुरुनानक बाजार स्थित दशमेश स्कूल में विशेष कीर्तन दरबार लगाया गया। गुरबाणी सुनकर संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम स्थल को रंगबिरंगे फूलों से सजाया गया। इससे पहले गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ हुआ। रागी जत्थे ने पावन पवित्र मित्तर, आज मोरे आए हैं...शबद गायन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृत कौर व मान कौर के जत्थे ने वाहो-वाहो गोविंद सिंह...गाया। सतनाम सिंह ने भी कीर्तन से संगत को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार न्योछावर कर दिया। उनकी बदौलत ही हम सभी अपने धर्म पर कायम हैं। इस दौरान नवनीत सिंह ढिल्लो, अजीत सिंह, धीर सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह जग्गी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें