फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रांति दिवस पर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..क्रांति दिवस पर एन्वॉयरमेंट क्लब ने सर्किट हॉउस से निकाली साइकल रैली......संवाद
विज्ञापन
मेरठ। क्रांति दिवस पर एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को पैडल फॉर प्लेनेट साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा। 60 से अधिक स्वयंसेवकों ने तिरंगा बांधकर शहर के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत सर्किट हाउस से हुई, जहां क्लब टीम ने माटी नमन कार्यक्रम में मिट्टी को माथे से लगाकर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। साइकिल यात्रा नेहरू रोड, इव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, थापर नगर और सदर बाजार से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। शहीद स्मारक पर पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। क्लब टीम ने अमर जवान ज्योति, शहीद स्मारक, धनसिंह कोतवाल और मंगल पांडे की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि भारत के सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए प्राकृतिक संसाधनों को बचाना जरूरी है, तभी देश उन्नति करेगा। कार्यक्रम में विधि, लक्ष्य, अर्शी, सितांशु, राजीव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें