- क्रांति दिवस पर किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। शातोकान चिकारा कराटे–डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से क्रांति दिवस पर परतापुर स्थित एक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सहित अन्य शहरों के 150 बच्चों ने भाग लिया।
इसमें मेरठ से गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल लोहियानगर, जीडी गोयनका स्कूल, अमेरिकन किड्ज शास्त्रीनगर, मिलेनियम स्कूल, राधेश्याम मोरारका स्कूल शताब्दी नगर, शिवांगी पब्लिक स्कूल, किला परीक्षितगढ़, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से कई कराटे एकेडमियों से भी खिलाड़ी पहुंचे।
प्रतियोगिता में मेरठ सेल्फ डिफेंस कराटे एकेडमी से राधिका, हृदयांश तंवर, अंकित ठाकुर, दिव्यांश गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अनंत, प्रियांश, देवांश, आकृति और अवनी ने पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में टीम वर्ग में अमेरिकन किड्ज और मिलेनियम स्कूल ने टीम ट्रॉफी जीती। मेरठ सेल्फ डिफेंस कराटे एकेडमी ने ओवरऑल बेस्ट टीम ट्रॉफी जीती। इस मौके पर सुनील कुमार, आदित्य नारायण सिंह, हेमंत कुमार, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।