फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ रक्षा दिवस पर साधु साध्वी रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड जैन बोर्डिंग हाउस में तीर्थ रक्षा दिवस पर साधु साध्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि आज देश का जैन समाज अपने आप को असहज महसूस कर रहा है। जैन तीर्थों पर लगातार किसी न किसी प्रकार के कब्जे हो रहे हैं। हमारे साधु भी असुरक्षित हैं। उनके विहार के दौरान हमले हो रहे हैं। अब जैन समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र और राज्य सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में 38 जैन मंदिरों से सुनैना जैन, आरती जैन, प्रभास जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, प्रवीण जैन, सुदीप, सुनील जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वैश्य समाज के लोगों ने देखी उदयपुर फाइल्स
मेरठ। छावनी स्थित सिनेमा हॉल में वैश्य समाज सेवा समिति का कार्यक्रम हुआ। समिति पदाधिकारियों ने उदयपुर फाइल्स देखी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि यह मूवी देश विदेश तक चर्चित राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। इस दौरान रुचि सिंघल, विनीत गुप्ता, ऋषि गर्ग, प्रवीण सिंघल, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


गुरुद्वारा सीता माता में सजा कीर्तन दरबार
मेरठ। सदर स्थित गुरुद्वारा सीता माता में कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में गुरुवाणी का उच्चारण हुआ। भाई सतनाम सिंह ने शबद गायन किया। स्त्री सत्संग जत्थे ने भी शबद कीर्तन किया। प्रीतम सिंह ने कीर्तन किया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह जस्सल, चरणप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र कौर, कर्मेंद्र सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उनको तिरंगे के रंग से मतलब क्या जिन्हें सुहाता रहा कुर्सी का रंग
- हम ख्याल फाउंडेशन के द्वारा हुई काव्य गोष्ठी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हम ख्याल फाउंडेशन और बज्म ए खुलूस ओ अदब के द्वारा मशहूर शायर डॉक्टर पॉपुलर मेरठी के मेरठ आवास पर काव्य गोष्ठी हुई। बुलंदशहर से तशरीफ लाए प्रसिद्ध शायर जनाब ऐन मीम कौसर और जनाब खुर्शीद अलम राही ने हाथ से और प्राकृतिक रंगों से बना हुआ डॉक्टर पॉपुलर मेरठी का चित्र डॉ. पॉपुलर मेरठी को भेंट किया।
अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी जीशान खान ने और संचालन शायर इरशाद बेताब एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में ऐन मीम कौसर ने पढ़ा कि उनको मतलब तिरंगे के रंगों से क्या, रंग कुर्सी का जिनको सुहाता रहा। इरशाद बेताब ने कहा कि अपने लोगों से कभी मुंह नहीं मोड़ा मैंने, बात कैसी भी हो रिश्ता नहीं तोड़ा मैंने। कार्यक्रम के मध्य में पॉपुलर मेरठी ने अनोखे अंदाज में पढ़ा दोस्तों के बीच में हम फिर तमाशा बन गए और हमारे सारे अरमानों का कीमा हो गया। कार्यक्रम में वाजिद मेरठी, मकसूद जालिब बुलंदशहरी ने भी कलाम पढ़े। अध्यक्षता कर रहे जीशान खान साहब ने सामाजिक समरसता और कौमी एकता बनाने पर जोर दिया गया। सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम में सलीमुद्दीन शाह, तनवीर आलम जुबैरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें